

RGA news
Photo Credit - Jacqueline Fernandez Instagram Photo Screenshot
हाल ही में जैकलीन ने अपना वर्कटाउट वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह क्रॉप टॉप और लेगिंग में योग करती नजर आईं थीं। वीडियो में उनके साथ उनकी बिल्लियां भी दिख रही थीं। जैकलीन के इस वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया गया था
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इंडस्ट्री की हिट एंड फिट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। जैकलीन ने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं उन्होंने लगभग सभी सुपरस्टार्स संग स्क्रीन शेयर किया है। वो न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि बोल्डनेस के चलते भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। जैकलीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच जैकलीन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का अंदाज उनके फैंस के होश उड़ा रहा है। यहां देखें जैकलीन की तस्वीरें...
जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद ही सिजलिंग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जैकलीन फ्लोर पर बैठीं हैं और उन्होंने प्रिटंड वनपीस ड्रेस पहना हुआ है। वहीं उनके पास एक प्यारी सी पेंटिंग रखी हुई है। इस तस्वीर में जिस तरह जैकलीन पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आप किसी भी चीज से ऊपर उठ सकते हैं।' जैकलीन की इन फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे काफी सारे व्यूज मिल चुके हैं।
बता दें कि हाल ही में जैकलीन ने अपना वर्कटाउट वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह क्रॉप टॉप और लेगिंग में योग करती नजर आईं थीं। वीडियो में उनके साथ उनकी बिल्लियां भी दिख रही थीं। जैकलीन के इस वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया गया था। इस योग वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने कैप्शन लिखा था, ‘कैट योग।’
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस के अलावा एक्ट्रेस कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सर्कस' में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही जैकलीन फिल्म 'राम सेतु' में एक्टर अक्षय कुमार और अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह हॉरर कॉमेंडी फिल्म 'भूत पुलिस' में भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में वो अभिनेता अर्जुन कपूर और सैफ अली खान के साथ दिखाई देंगी।