चंद्र ग्रहण आज, कहां और कैसा दिखेगा, जानिए- इसके बारे में पूरी डिटेल


RGA न्यूज़ नई दिल्ली संवाददाता
नई दिल्ली:- साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार को लगने जा रहा है। जून में ही 21 तारीख को सूर्य ग्रहण भी लगेगा। खास बात ये है कि ये दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई देंगे। ये उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसकी शुरुआत 5 जून की रात 11:16 बजे से हो जायेगी और इसकी समाप्ति 6 जून को 02:32 मिनट पर होगी। ग्रहण रात 12:54 बजे अपने अधिकतम प्रभाव में हो सकता है।