घर में लगी आग, सब कुछ राख, मदद के लिए आए लोग

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज पीलीभीत 

शादी के एक दिन पहले ही छप्परनुमा घर में आग लग गई। आग की चपेट में घर में रखा सारा सामान जलकर रखा गया। इस अग्निकांड में पास के दो अन्य घर में जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को हाल बेहाल हो गया। अब संकट आया कि शादी का इंतजाम कैसे करे। इस प्रशासन के अलावा विधायक और अन्य संगठनों ने पीड़ित परिवार को अर्थिक मदद दी। मामला मरौरी विकास खंड के मंगदपुर गांव की है। गांव निवासी मैकू की बहन राजकुमारी की मंगलवार को बारात आनी थी। बारात के एक दिन पहले सोमवार की शाम मैकू के घर आग लग गई। आग खाना बनाते समय लगी। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

देखते ही देखते गांव पड़ोसी कालीचरण और गोपाचंद्र के घर में भी आग लग गई। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आग बुझाने का काफी प्रयास किया पर आग का विकराल रूप ने पूरे घर का सामान स्वाहा कर दिया। आग की चपेट में आने से मैकू के अलावा कालीचरण और गोपीचंद्र का घर जलकर राख गया। इस अग्निकांड में मैकू की बहन की शादी का रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। मामले की सूचना प्रशासन को दी गई तो प्रशासन ने अर्थिक मदद के साथ ही दहेज के लिए कुछ जरूरी समान दिया।

इन्होंने की मदद

मंगदपुर गांव में आग से जले पीड़ित दो परिवारों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता दी गई। इसमें मैकू के परिवार को शादी के लिए सदर एसडीएम पूर्णिमा सिंह और सदर तहसीलदार वीके द्विवेदी ने अपने वेतन से पांच-पांच हजार रुपए की मदद की। इसके अलावा एसडीएम ने बेड और तहसीलदार ने बक्सा दिया। इसी क्रम में लड़की के कपड़े और श्रंगार का सामान खेल शिक्षिका अनीता जोशी ने दिए। ग्राम प्रधान और कोटेदार ने मिलकर खाद्यान की व्यवस्था की। वहीं शहर विधायक संजय गंगवार भी गांव पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद की। समाजसेवी सतीश जायसवाल ने भी शादी के लिए कपड़ा और जरूरी मान दिया।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.