श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2019: राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी 2019 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी देशभर में 23 और 24 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को मिठाई फल आदि का भोग लगाएं। ...

जन्माष्टमी 2019: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी देशभर में 23 और 24 अगस्त को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी को भव्य रूप में मनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं। इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को मिठाई, फल आदि का भोग लगाएंगे तो वे जल्द प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगे।

ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बता रहे हैं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन किस राशि के व्यक्ति को भगवान श्रीकृष्ण के भोग के लिए किन चीजों का प्रयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में —

प्रत्येक पर्व एवं त्योहार का सम्बंध कहीं न कहीं ग्रह एवं राशियों से अवश्य होता है। ये पर्व अति शुभ फल देने वाले हो जाते हैं तब, जब अपनी राशि के अनुसार ईश्वर को भोग इत्यादि समर्पित किया जाय। श्रीकृष्ण पूर्णावतार हैं, इसीलिए अपनी राशि के अनुसार उनकी आराधना करने से विशेष लाभ होगा।

मेष और वृश्चिक: भगवान श्रीकृष्ण को जन्माष्टमी के दिन मेष और वृश्चिक राशि वाले अनार और सेब के साथ पकवान का भोग लगाएं तो लाभ होगा।

वृष और तुला: वृष तथा तुला राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को केला एवं मक्खन का भोग लगाएं।

मिथुन और कन्या: इन दो राशि वालों को हरे फल और पेड़े का भोग बाल गोपाल को लगाना चाहिए।

कर्क: कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है, अतः इस राशि वालों को पूर्णावतार श्रीकृष्ण को केला, मक्खन एवं दूध का भोग लगाना अतिउत्तम होगा।

सिंह: सिंह राशि वाले जातक को अनार, सेब तथा शुद्ध घी से बने मिष्ठान्न भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाना चाहिए।

धनु और मीन: इन दो राशि वाले लोग बाल गोपाल को रसदार फल जैसै अन्नास, अंगूर, मुसम्मी आदि अर्पित करें। इसके साथ ही पीले पकवान का भोग लगाएं।

मकर एवं कुम्भ: इस राशि वाले लोगों को सूखे मेवे एवं उड़द से बने पकवान का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाना चाहिए। इससे आपको अति समृद्धि की प्राप्ति होगी।

नोट: जिन लोगों को अपनी राशि का ज्ञान न हो वे लोग दूध से बने पदार्थ श्रीकृष्ण को अर्पित करें, समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.