खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रही यमुना, गंगा का पानी गांवों में 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा में गुरुवार सुबह यमुना का जल स्‍तर 491.8 फीट पर पहुंचा। लो फ्लड लेवल है 495 फीट सिंचाई विभाग ने 498 फीट तक पानी पहुंचने की जताई है आशंका।...

आगरा:-ताजेवाला बांध से छोड़े गए आठ लाख क्यूसेक पानी ने मथुरा में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मथुरा में गुरुवार जलस्‍तर जलस्तर अलर्ट लेवल 165.20 मीटर से बढ़कर 165.25 मीटर पर पहुंच गया है। रात भर में यहां 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। दोपहर बाद ये पानी आगरा पहुंचेगा, जिससे यमुना के उफान मारने की आशंका है। सिंचाई विभाग ने जलस्तर 498 फीट पहुंचने की संभावना पहले ही जता दी है। गुरुवार सुबह आगरा में जलस्तर 491.8 फीट मापा गया है, जबकि लो फ्लड लेवल 495 फीट है।

बारिश और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी के कारण यमुना उफनने को तैयार है। जलस्तर बढ़ गया है और बहकर आने वाली जलकुंभियां पानी की गति को बता रही हैं। रविवार को ताजेवाला से आठ लाख और दोबारा में सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, ये ओखला पार कर गोकुल बैराज तक पहुंच चुका है। इसके बाद भी निरंतर छोड़े जाने वाले पानी के कारण भी दवाब बढ़ेगा। ये पानी जब आगरा पहुंचेगा तो लो फ्लड लेवल को पार कर जाएगा, इसकी आशंका सिंचाई विभाग जता चुका है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियां तैयार करा दी हैं और सतर्कता बरतने के लिए जागरूक रहने को कहा गया है। बुधवार को ओखला से पौने दो लाख क्यूसेक, जबकि गोकुल बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ताजेवाला से छोड़ा गया पानी चार दिन का सफर तय कर गु

 

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.