RGA न्यूज फैजाबाद
फैजाबाद : विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने मंगलवार की सुबह महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के आवास पहुंचे। आवास पर इस मुलाकात में अयोध्या के सांस्कृतिक विकास पर चर्चा हुई। अयोध्या के प्रति श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ाने की कार्ययोजना पर विचार किया गया। इससे पहले कोकजे के महापौर के आवास पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कोकजे के साथ ही विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय, दिनेश चंद्र, राजेंद्र ¨सह पंकज भी थे।
महापौर ने बताया कि विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे के साथ कई सार्थक ¨बदुओं पर वार्ता हुई, जिसमें अयोध्या में कुंडों व पौराणिक स्थलों का जीर्णोद्धार व श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की योजना की जानकारी दी। मेयर ने कहाकि पयर्टकों का रुझान अयोध्या की ओर बढ़ रहा है। अयोध्या को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी दिवाकर ¨सह के मुताबिक भाजपा नेता महंत रामकुमार दास, रमेश दास, परमानंद मिश्र, विद्याकांत, ओमप्रकाश पांडेय रज्जू, आशीष ¨सह आदि ने विहिप अध्यक्ष का स्वागत किया।