
RGA न्यूज मैनपुरी
मैनपुरी में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर अंजनी के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो की टक्कर से घायल हुए वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया। घटना की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी 35 वर्षीय मुनेश पुत्र जगदीश सिंह यादव मैनपुरी के ग्राम लोधीपुर में आयोजित लगुन समारोह में भाग लेने आया था। वापस लौटते समय अंजनी के निकट अज्ञात वाहन ने रात दो बजे के करीब उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। खबर पाकर मृतक के परिजन मौके पर आ गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया।