हिदू संगठनों का थाने में धरना, दोपहर में खुले बाजार

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तराखंड हरिद्वार

भगवानपुर शनिवार रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के दौरान मारपीट के...

भगवानपुर: शनिवार रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के दौरान मारपीट के आरोपित को हिरासत से छोड़ने के आरोप में हिदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। इस दौरान विधायक से भी लोगों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने आननफानन तीन आरोपितों की गिरफ्तारी कर मामला शांत कराया। इसके बाद ही दोपहर बाद कस्बे का बाजार खुल सका।

भगवानपुर कस्बे में शनिवार रात जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समिति के कार्यकर्ताओं से मारपीट की थी। रात में ही पुलिस ने नामजद समेत 24 पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रात को एक युवक को हिरासत में लिया था। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हिदू संगठन के लोगों को जानकारी हुई कि हिरासत में लिए गए आरोपित को छोड़ दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने मेन बाजार में हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही भगवानपुर विधायक ममता राकेश पर भी इस मामले में आरोपित पक्ष का सहयोग करने का आरोप लगाया, जिसके चलते कस्बे का बाजार नहीं खुल सका। इसके बाद काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच विधायक ममता राकेश भी थाने पहुंच गई। विधायक ममता राकेश ने कहा कि उन्होंने किसी आरोपित को छोड़ने के लिए नहीं कहा। भगवानपुर पुलिस ने बताया कि उन्होंने नाम की गलतफहमी के चलते किसी बेकसूर को हिरासत में लिया था। गलतफहमी पता चलने पर युवक को छोड़ दिया गया। इसी बीच हिदू संगठन के एक कार्यकर्ता की विधायक से नोकझोंक हो गई। भाजपा नेता सुबोध राकेश ने थाने में पहुंचकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। करीब दो घंटे ड्रामा चला।

सीओ डीएस रावत ने लोगों को बताया कि घटना में शामिल चार आरोपित शादाब, सुहेब, शैफ अली निवासी शाहपुर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। यह जानकारी होने के बाद ही लोग शांत हो सके। मामला शांत होने पर दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद कस्बे का बाजार खुल सका। हंगामा बढ़ने पर हाथ पांव फूले

भगवानपुर: मेन बाजार में नारेबाजी के बाद थाने में हुए धरना प्रदर्शन से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए बुग्गावाला समेत अन्य जगहों से पुलिस बल मंगाया गया था। अधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे थे। वहीं इस मामले को लेकर दोपहर तक कस्बे में तनाव की स्थिति रही। विधायक ने बताया साजिश

भगवानपुर: भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने बताया कि इस पूरे मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने किसी को छोड़ने की सिफारिश नहीं की थी। यह पुलिस का अपना मामला था। कुछ लोगों ने उन्हें विवाद में डालने के लिए यह साजिश रची है। आश्वासन के बाद खदेड़ा

भगवानपुर: पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया था लेकिन थाने में मौजूद लोग वहां से नहीं जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस तीन आरोपितों को लेकर थाने पहुंची। जिस पर लोगों ने नारेबाजी की। जिससे माहौल गरमा गया। पुलिस ने विवाद की आशंका को देखकर वहां पर मौजूद लोगों को बलपूर्वक खदेड़ दिया। इसके बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.