
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश बरेली
रविवार सुबह घर से किसी काम के लिए अकेले निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। ..
बरेली:- बरेली हाईवे के पास आम के बाग में सोमवार सुबह कॉपरेटिव समिति के सचिव का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मौके पर ग्रामीण इक्ट्ठा हो गए।
फरीदपुर के मुहल्ला परा में रामजानकी मंदिर के पास रहने वाले अशोक कुमार सिंह (55) कॉपरेटिव समिति में सचिव थें। कुछ दिन पहले ही उनका भुता में तबादला हो गया था। रविवार सुबह घर से किसी काम के लिए अकेले निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार सुबह करीब दस बरेली हाईवे के बराबर स्थित आम के बाग में कुछ ग्रामीण घास लेने पहुंचे। वहां आम के पेड़ पर शव लटका हुआ था। इस पर वहां हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान अशोक कुमार सिंह के रूप में की और उनके परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।