स्वामी चिन्मयानंद के बहाने प्रियंका ने फिर भाजपा सरकार को घेरा, कहा-उन्नाव मामले जैसा ही लग रहा

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरा है। ...

लखनऊ:- कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ट्वीट कर उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने की खबर को ट्वीट कर कहा कि यह तो उन्नाव मामले जैसा ही लग रहा है।

एक दिन पहले ही रायबरेली और अमेठी के दौरे पर आईं प्रियंका ने कहा था कि प्रदेश में अराजकता फैली है और पुलिस आम जनता को मार रही है। इसके दूसरे दिन भी प्रियंका भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने बुधवार को कई ट्वीट किये। वह अपने पहले ट्वीट में लिखती हैं....'उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को यह भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा।'

प्रियंका अपने अगले ट्वीट में स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने व छात्रा के अभी तक लापता होने की घटना का जिक्र करते हुए लिखती हैं...'आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गई है। उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा? उत्तर प्रदेश में यह उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है।

आगे प्रियंका ने कहा कि 'अगर कोई महिला बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत करती है, तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती। पिछले ही साल आरोपी पर से दुष्कर्म का मुकदमा भाजपा सरकार ने वापस लिया था। बहुत साफ है सरकार किसके साथ खड़ी है। यूपी की लड़कियां सब देख रही हैं।

स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ शाहजहांपुर में दर्ज हुआ है केस

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की छात्रा के अपहरण का मुकदमा मंगलवार शाम शाहजहांपुर में दर्ज किया गया है। बीते दिनों छात्रा ने एक वीडियो वायरल कर शारीरिक शोषण व दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। उसके बाद से वह लापता है। हालांकि इससे पहले स्वामी चिन्मयानंद के वाट्सएप नंबर पर मैसेज आया, जिसमें उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। उस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.