उपलब्धि : भगतदा को कुमाऊं से तीसरे राज्यपाल बनने का गौरव

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तराखंड हल्द्वानी

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल बनना कुमाऊं के लिए बड़ी उपलब्धि है। देवभूमि के इस क्षेत्र से राज्यपाल बनने वाले वह तीसरी शख्यियत हैं। ...

 हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल बनना कुमाऊं के लिए बड़ी उपलब्धि है। देवभूमि के इस क्षेत्र से राज्यपाल बनने वाले वह तीसरी शख्यियत हैं। इससे पहले अल्मोड़ा के भैरव दत्त पांडे व नैनीताल के दिग्गज कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी को राज्यपाल बनने का अवसर मिल चुका है। बागेश्वर जिले के चेताबगड़ गांव में जन्मे 67 वर्षीय कोश्यारी की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

एनडी तिवारी आंध्र के बने थे राज्यपाल

नैनीताल जिले के बल्यूटी गांव में वर्ष 18 अक्टूबर 1925 को जन्मे नारायण दत्त तिवारी राज्य ही नहीं, बल्कि देश के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। भारत सरकार में वित्त, उद्योग मंत्री रहने के अलावा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2007 में उन्हें आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। 18 अक्टूबर, 2018 को उनका निधन हुआ था।

दो राज्यों में राज्यपाल रहे अल्मोड़ा के भैरव

अल्मोड़ा मूल के आइसीएस रहे बीडी पांडे यानी भैरव दत्त पांडे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार में कैबिनेट सचिव थे। पद्म विभूषण से सम्मानित पांडे पश्चिम बंगाल व पंजाब के राज्यपाल रहे थे। कुछ समय के लिए वह चंडीगढ़ के उप राज्यपाल भी रहे। उनका जन्म अल्मोड़ा में 17 मार्च, 1917 को हुआ था और मृत्यु चार अप्रैल 2009 को हुई थी

डीके जोशी अंडमान व निकोबार के उपराज्यपा

एडमिरल डीके जोशी अंडमान व निकोबार के उप राज्यपाल हैं। चार जुलाई, 1954 को अल्मोड़ा में जन्मे जोशी परम विशिष्ट मेडल समेत कई सम्मान हासिल कर चुके हैं। सेवानिवृत होने के बाद वह रानीखेत में रहने लगे। उन्हें अपने गांव से बेहद लगाव है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.