RGANews
महोबा में बुधवार को पारा 44 डिग्री पार कर जाने से अब हर आदमी लू के थपेड़ों और गर्मी से बुरी तरह झुलस रहा है। पिछली साल की अपेक्षा इस पार अपै्रल माह के अन्तिम दौर में ही तापमान 4 डिग्री बढ़ चुका है। आम आदमी गर्मी से परेशान है। जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से निकल रहे है। लू और तेज धूप से बचाव के लिए लोगो को मुंह ढ़ककर निकलना पड़ रहा है।
गर्मी इस समय पूरे सवाब पर है यहां के ऐतिहासिक पक्षी बिहार में भी बुरा असर पड़ रहा है। सैर सपाटे को जाने वाले लोग गर्मी की वजह से कतरा रहे है। गर्मी ने सभी को बेहाल कर रखा है। सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। सरकारी नौकरी आने जाने वाले कर्मचारी और अधिकारी किसी तरह अपने अपने दफ्तरो में पहुंच रहे है। रोज क माने खाने वाले दिहाड़ी मजदूरो पर भी गर्मी की मार देखी जा रही है। शहर के आल्हा चौक में लगने वाली मजदूर मंडी में भी मजदूर नही पहुंच रहे है। जिससे लोगो का काम काज प्रभावित हो रहा है।
बुन्देलखण्ड में बैसे भी मार्च माह के बाद गर्मी की शुरूआत हो जाती है। लेकिन इस साल अप्रैलमाह के पहले सप्ताह से ही तापमान का पारा लगातार बढ़ता चला गया। तीन दिन पहले तक तापमान 42 डिग्री के आसपास था लेकिन अब 44 पार कर चुका है। लोग गर्मी से बिलबिला रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बिजली भी साथ नहीं दे रही है, जिससे कूलर और पंखे भी नहीं चल पाते हैं।