राशिफल 07 सितंबर: आपके लिए आज का दिन कितना मंगलकारी है देखें

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल

मेष:

आज चंद्रमा का संचार धनु राशि में हुआ है। इस राशि में चंद्रमा का संयोग शनि और केतु दो क्रूर ग्रह से बना है। इससे एक तरफ जहां त्रिग्रही योग का प्रभाव रहेगा वहीं ग्रहण योग भी निर्मित हुआ है। ग्रहों की इस स्थिति से आपका दिन कैसा गुजरेगा, सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की।

आज मेष राशि वालों की धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। नकारात्मक विचार से दूर रहें। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। भाग्य 70% साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाग्य 55% साथ देगा।

मिथुन:

अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। वैवाहिक जीवन में उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। भाग्य 80% साथ देगा।

सिंह:

आज कारोबार सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य 72% साथ देगा।

कन्या:

आज कोई नया कार्य न करें, नुकसान की आशंका है। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। घर के कार्यों के पीछे व्यय अधिक हो सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।

तुला:

आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा और इससे कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। जीवन में अधिक गंभीरता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। भाग्य 78% साथ देगा।

वृश्चिक:

लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की संभावना कम है। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।

धनु:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग हैं। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।

मकर:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। खर्च की अधिकता हो सकती है। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

कुंभ:

आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ होगा और जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भाग्य 70% साथ देगा।

मीन:

आज आपका सितारा अनुकूल है। लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। किसी नए व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जा सकते हैं। भाग्य 87% साथ देगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.