राशिफल 8 सितंबरः आज दिन रात ग्रहण योग, राशि पर ऐसा रहेगा प्रभाव

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ राशिफल

मेष:

केतु और चंद्रमा के संयोग की वजह से आज दिन-रात ग्रहण योग बना रहेगा। इस अशुभ योग के बावजूद किन-किन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ देखिएः-

मेष राशि वालों पर नियति आज मेहरबान है और भाग्य प्रबल है। भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

वृषभ:

आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें। आपके वाणी-व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हो, ध्यान रखें। भाग्य 55% साथ देगा।

मिथुन:

अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभकरी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

कर्क:

आज आपके शत्रु आपसे दूर भागेंगे। जद्दोजहद एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

सिंह:

आज आपकी बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। विदेश जाने के प्रयासरत लोगों के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। भाग्य 88% साथ देगा।

कन्या:

आज किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं। घरेलू काम में व्यस्त होंगे। ध्यान योग करना लाभप्रद रहेगा। भाग्य 60% साथ देगा।

तुला:

आज युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। प्रभाव और काम करने का उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। सामाजिक काम में सक्रिय रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है। भाग्य 82% साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपके सितारे बुलंदी पर हैं। धन प्राप्ति का प्रयास सफल होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश लाभदायक रहेगा। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बना सकेंगे। परिवार के साथ, रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाग्य 78% साथ देगा।

धनु:

आज अपने अधूरे और अटके कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी और सुख व आनन्द मिलेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। भाग्य 82% साथ देगा।

मकर:

नई योजनाओं पर अल्पविराम लगाएं, कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। दोपहर बाद परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिंता व अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। भाग्य 60% साथ देगा।

कुंभ:

व्यक्तिगत प्रयासों से व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। जिस किसी से आप मिलेंगे उसके स्वभाव में विनम्रता, मधुरता तथा मेल-जोल की झलक दिखाई देगी। मित्रों और परिचितों के सहयोग से सभी कार्य बनते जाएंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। भाग्य 75% साथ देगा।

मीन:

आज कार्य की व्यस्तता अधिक रहेगी। जीवनसाथी के प्रति आज आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिलवा सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव हो सकता है। भाग्य 89% साथ देगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.