![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
मैनपुरी की घटना। सघन तलाशी के बाद संदिग्ध महिला से बच्चा बरामद।...
आगरा:- बच्चा चोर के शोर की घटनाओं के बीच रविवार को सच में ही एक बच्चा चोर महिला को पकड़ लिया गया। संदिग्ध महिला ने मैनपुरी के जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास कक्ष में से बच्चा चुराया था। सुबह जब पुलिस तक मामला पहुंचा तो पुलिस ने सघन अभियान चला कर महिला को बच्चा समेत बरामद कर लिया।
मामले के अनुसार बालक आशिक पुत्र संदीप निवासी नगला रागी, घिरोर को कुपोषण की शिकायत के चलते छह सितंबर को मैनपुरी के जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास कक्ष में भर्ती किया गया था। रविवार सुबह पांच बजे बच्चे की दादी विमला देवी ने उसके शरीर पर दवा लगाई और वहीं उसके पास सो गई। महज तीन मिनट बाद दादी का हाथ सोते वक्त आशिक पर गया तो वाेे वहां नहीं था। हर तरफ बालक को देखने के बाद विमला देवी चीख पुकार मचाती हुई बाहर आई। अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ड में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया िकि एक शॉल ओढ़े हुए महिला कुछ देर पहले देखी थी। उसके हाथ में एक बच्चा लग रहा था जोकि बहुत रो रहा था। बच्चे का हुलिया पूछा गया तो िविमला देवी ने पुष्टि कर दी कि उसका ही जिगर का टुकड़ा महिला चुराकर ले गई है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में महिला और उसके साथ पुरुष भी देख लिया गया। इसी आधार पर पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी गई। सघन तलाशी अभियान में शहर के अग्रवाल मोहल्ला के पास करहल चौराहा से पुलिस ने एक गाड़ी को रोक लिया। सीसीटीवी फुटेज से मिलते जुलते हुलियेे के कारण महिला और पुरुष संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो बच्चा बरामद हो गया। पूछताछ में महिला मंजू पत्नी बबलू निवासी अग्रवाल मोहल्ला, करहल चौराहा ने सच उगल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक और कोतवाली पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।