कल्याण सिंह ने 87 वर्ष की उम्र में फिर हासिल की भाजपा की सदस्यता, खेलेंगे दूसरी पारी

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

कल्याण सिंह लखनऊ पहुंचे। वह भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय आए। कल्याण सिंह पांच वर्ष से उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति से बाहर थे।..

लखनऊ:- राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने 87 वर्ष की उम्र में एक बार फिर राजनीति में सक्रिय होने का मन बनाया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की सदस्यता प्रदान की। इसके साथ ही 87 वर्ष के कल्याण सिंह ने सक्रिय राजनीति में वापसी कर ली है। राजस्थान के राज्यपाल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के स्थान पर कलराज मिश्र को राजस्थान का गवर्नर बनाया गया है। कल्याण सिंह ने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में एक बार फिर से लौटना चाहते हैं इसी वजह से वह भाजपा की सदस्यता लेंगे।

कल्याण सिंह आज लखनऊ पहुंचे। वह भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय आए। कल्याण सिंह बीते पांच वर्ष से उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति से बाहर चल रहे थे। लंबे समय तक पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार कल्याण ने आगे की भूमिका के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कल्याण सिंह एक बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। रविवार को कल राजस्थान राजभवन में कल्याण सिंह की विदाई पार्टी हुई। राजभवन के कर्मचारियों ने महामहिम राज्यपाल कल्याण सिंह को विदाई पार्टी दी, जिसमें कल्याण सिंह भावुक हो गए और उन्हें कहा कि मुझसे बीते पांच वर्ष में कोई गलती हो गई हो तो मुझे माफ कर देना।

कल्याण सिंह आज ही जयपुर से लखनऊ पहुंचे और भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अब कल्याण सिंह पार्टी में आगे के लिए अपनी भूमिका तैयार कर रहे हैं। उनके पुत्र राजवीर सिंह 'राजू' एटा से सांसद हैं जबकि राजवीर सिंह के पुत्र संदीप सिंह योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री हैं।  

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.