ऑटो के किराए को लेकर ऐसा बढ़ा झगड़ा, बरसने लगे पत्‍थर 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा

बवाल के बाद दोनों पक्ष मुकदमा लिखाने से हटे पीछे। पुलिस ने अपनी ओर से लिखा मुकदमा आठ को भेजा जेल।...

आगरा:- ताजगंज में ऑटो के किराए को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद करीब बीस मिनट तक पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्ष के तीन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्ष के आठ लोगों को जेल भेज दिया।

ताजगंज के तुलसी चबूतरा निवासी राजू राठौर के ऑटो में नारायण प्रजापति गणेेेेश प्रतिमा विसर्जन को ले गए थे। शाम साढ़े चार बजे वे प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट आए। सभी परिवार के लोग ऑटो से उतर गए। इसके बाद राजू ने उनसे किराया मांगा। इसको लेकर राजू और नारायण के बीच विवाद हो गया। दोनों के परिवार के लोग आ गए और पथराव हो गया। इस दौरान भगदड़ मच गई। लोग बचने के लिए आसपास के घरों में घुस गए। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों पक्ष के लोग पथराव कर भाग चुके थे। पुलिस ने दबिश देकर दोनों पक्ष के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ अपनी ओर से मुकदमा लिखकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर ताजगंज अनुज कुमार ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.