गोइस में 910 कामगारों को बांटी साइकिलें व सोलर लाइटें

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज गलोड हिमाचल प्रदेश

तहसील गलोड़ के तहत वीरवार को गोइस पंचायत में श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रदेश उपाध्य्क्ष एवं नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गोइस पहुंचने पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत किया गया। अग्निहोत्री और उनके साथ आये हुए लोगों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मनरेगा मजदूरों को जो लंबे समय से श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत थे और अपने-अपने 90 दिनों का काम पूरा कर चुके थे...

गलोड़ : तहसील गलोड़ के तहत वीरवार को गोइस पंचायत में श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गोइस पहुंचने पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा मजदूरों को जो लंबे समय से श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत थे और अपने-अपने 90 दिनों का काम पूरा कर चुके थे उन्हें बोर्ड की तरफ से आई 250 साइकिल और 250 सोलर लाइट पैनल और इंडक्शन चूहले वितरित किये गए।

एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि गरीब मजदूर किसान का दर्द यदि किसी ने समझा है तो प्रधानमंत्री मोदी ने समझा है। मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है। मजदूरों के जीवनस्तर ऊपर उठा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर, राज कुमार, उप प्रधान नरेश कुमार, राजिदर कुमार, दविदर कुमार, जिला परिषद बिहारी लाल शर्मा, भाजपा महामंत्री अनीता गर्ग, कमलेश कुमारी, पुष्पा देवी, गाहलियां प्रधान खास गलोड़ शकुंतला देवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, अजय कुमार, मंगतू पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जेआर शर्मा, विजय शर्मा, बीडीसी फाहल, अतुल शर्मा बीडीसी लहड़ा, विशाल लखनपाल, बामदेव, अजय ठाकुर, हरदयाल सिंह, राजेश शर्मा, मीना कुमारी, चेयरमैन विनोद ठाकुर, एसडीएम डीआर धीमान युवा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत ठाकुर, त्रिलोक नाथ गर्ग, सभी सरकारी विभागों सहायक अभियन्ता किशोरी लाल, राकेश सोनी, तहसीलदार मीना ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जितेंदर गर्ग, वतन सिंह के सहित गणमान्य मौजूद रहे।

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.