RGA न्यूज़ जम्मू कश्मीर राजौरी
राजौरी दरहाल तहसील के लोगों ने वीरवार को उप जिला अस्पताल दरहाल में ड...
राजौरी : दरहाल तहसील के लोगों ने वीरवार को उप जिला अस्पताल दरहाल में डॉक्टरों की कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे करामत अली, मुहम्मद इकबाल, जावेद अहमद आदि ने कहा कि पिछले दो वर्षाें से उप जिला अस्पताल दरहाल में डाक्टरों की कमी बनी हुई है। 11 डॉक्टरों में से मात्र दो ही डाक्टर कार्य कर रहे हैं। इस कारण लोगों को उपचार के लिए राजौरी और जम्मू का रुख कर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि लोग डॉक्टरों की कमी दूर करने की कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन के समक्ष मांग रख चुके हैं। इसके बावजूद डॉक्टरों की कमी दूर करने के प्रयास नहीं हो रहा है। अस्पताल में लोगों को कोई भी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही। छोटी सी बीमारी पर मरीज को राजौरी और जम्मू रेफर किया जा रहा है, जिस कारण लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल से डाक्टरों की कमी को दूर किया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
डाक्टरों की कमी के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। उम्मीद है जल्द अस्पताल से डॉक्टरों की कमी दूर होगी।
-डॉ. सुनील शर्मा, सीएमओ राजौरी