अखिलेश यादव ने कहा-सरकार के इशारे पर प्रशासन कर रहा आजम खां पर अत्याचार

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां पर जिला व पुलिस प्रशासन सरकार की शह पर कहर बरपा रहा है। ...

लखनऊ:- रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के पक्ष में माहौल बनाने सड़क मार्ग से लखनऊ से रामपुर जा रहे सपा के मुखिया अखिलेश यादव का सीतापुर और लखीमुपर में जोरदार स्वागत किया गया। सीतापुर में स्वागत के बाद अखिलेश यादव के योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां पर जिला व पुलिस प्रशासन सरकार की शह पर कहर बरपा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां पर छह महीना पहले एक भी केस दर्ज नहीं था और बीते एक महीना में उनके ऊपर 80 केस लगाकर उनको भू-माफिया घोषित किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में प्रशासन सरकार का बिना इशारा पाए इतना अन्याय नहीं कर सकता। बकरी और भैंस चोरी जैसे सामान्य मामले में भी मुकदमे लिखे जा रहे हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। एक रात में कई मुकदमें लिखे गए, ऐसा कभी नहीं हुआ होगा। उनका (आजम खां) दोष इतना ही है कि उन्होंने अगली पीढ़ी का भविष्य बेहतर हो, इसके लिए उन्होंने काम किया। उन्होंने अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए यूनिवर्सिटी बनाई। उनके खिलाफ लगातार साजिश चल रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा सफल नहीं हो पाएगी। जनता के साथ हमारी पार्टी भी आजम खां के साथ है। हर नागरिक को हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला है। आजम खां साहब के लिए हमको भी कोर्ट से उम्मीद ह। हमें हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में शासन बदले की भावना से काम कर रहा है। इसके इतर लखनऊ के बगल के जिला उन्नाव में शासन पीडि़ता पर दबाव बना रहा है। नोटबंदी में जाली नोट पकडऩे थे उन्हें, अब तो सबसे ज्यादा जाली नोट हो गए हैं। ध्यान हटाने के लिए व्यापारियों को भी परेशान किए हैंद्य पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऐसा समय आ गया है कि पत्रकार जो सच बोल दे उस पर भी कार्रवाई हो रही है।

मोटर एक्ट के प्रश्न पर पूर्व मुख्यमंत्री बोले, इसके लिए समाजवादी साइकिल चलाएंगे और संदेश देंगे कि भी गुजरात से राज्य सरकार सीखे। गुजरात में जितना कम किया है उससे भी कम यूपी में जुर्माना आदि के नियम बने। गाय के प्रश्न पर कहा, गाय उनकी भी माता है और हमारी भी। 

सपा नेताओं पर जबरन मुकदमे लादे जा रहे 

लखीमुपर के मैगलगंज पहुंचे अखिलेश ने कहा कि सपा नेताओं पर जबरन मुकदमे लादे जा रहे हैं। आजम खां जैसे कद्दावर नेता पर बकरी चोरी जैसे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं, लेकिन अब सपा चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान लोगों की भीड़ अखिलेश को देखने के लिए उमड़ी। रास्ते में कस्ता के पूर्व विधायक सुनील भार्गव ने अखिलेश यादव को मैगलगंज का मशहूर गुलाब जामुन खिलाया। जंगबहादुर गंज में भी उनका जोरदार स्वागत हुआ।
सीतापुर में भी अखिलेश खासे मुखर रहे। बोले, उनका (आजम) दोष इतना ही है कि उन्होंने अगली पीढ़ी का भविष्य बेहतर हो, इसके लिए काम किया। यूनिवर्सिटी बनाई। उन्नाव दुष्कर्म कांड की ओर इशारा करते हुए कहा, बगल का जिला है वहां पीड़िता पर शासन दबाव बना रहा है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.