![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
आगरा से नोएडा जा रही बस तड़के हादसे का शिकार। मथुरा के नौहझील क्षेत्र के बाजना में पास हुआ हादसा।...
आगरा:- रविवार का दिन यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों के साथ निकला। तड़के बस और ट्रक की टक्कर के कुछ देर बाद एक अन्य हादसे में ट्रक का टायर चेक कर रहे क्लीनिर को उसी के चालक ने लापरवाही से कुचल दिया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे बस और ट्रक टक्कर हो गई। मथुरा थाना नौहझील क्षेत्र में बाजना के के समीप हुए इस हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। वहीं करीब 25 से 26 यात्री घायल हो गए। घायलों को मथुरा और जेबर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला भी पहुंच गए। करीब दो घण्टे बाद घायलों को उपचार मिल पाया।
यमुना एक्सप्रेस वे एक बार फिर हादसे का मार्ग बन गया। झपकी ने एक बार फिर एक या दो नहीं बल्कि आधा सैंकड़ा से अधिक लोगों की जान जोखिम में डाल दी। रविवार तड़के स्लीपर कोच बस UP 31 AT 3081 आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी। माना जा रहा है कि चालक को झपकी लग गई और आगे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रक में बस घुस गई। आसपास के ग्रामीणों ने जैसे ही हादसा देखा तो फौरन पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर से जोरदार आवाज हुई थी। बस और ट्रक की टक्कर इतनी जोर की थी कि बस के आगे के भाग के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस को बुलाया गया। एसपी देहात भी पहुंच गए। हादसे के करीब दो घंटे बाद घायलों को उपचार मिल सका। बताया जा रहा है कि बस में करीब साठ यात्री यात्रा कर रहे थे। जिनमें से दो यात्री दानिश अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी लखनऊ और मुकेश शर्मा पुत्र श्री प्रसाद शर्मा निवासी बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के कारण एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित रहा। क्रेन मंगवाकर बस को रास्ते से हटाया गया है।