विधानसभा से लौटते समय MLA संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी, जेल के बजाय पहुंचे पीएमसीएच 

Praveen Upadhayay's picture

RGA झारखंड धनबाद

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह की शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। ...

धनबाद:- भाजपा विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें शुुक्रवार देर रात पीएमसीएच में भर्ती कराया है। उनका कुशल-क्षेत्र जानने के लिए पीएमसीएच के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। 
झरिया के विधायक संजीव सिंह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। वे शुक्रवार को अदालत की अनुमति से धनबाद जेल से झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए रांची गए थे। लाैटते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने जेल ले जाने के बजाय पीएमसीएच में भर्ती कराया। वह सीने में दर्द और बेचैनी से परेशान हैं। एक सप्ताह पहले भी विधायक इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित की गई थी। मेडिकल बोर्ड ने विशेष जांच की सिपारिश की है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.