![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ मुंबई
मुंबई में स्कॉर्पीन सबमरीन INS खांदेरी समेत नेवी की तीन परियोजनाओं को रक्षा मंत्री लांच करेंगे। ..
मुंबई, एएनआइ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्कॉर्पीन सबमरीन INS खांदेरी, पहला P-17A वॉरशिप नीलगिरी और एयरक्राफ्ट कार्टियर ड्राइडॉक समेत नौसेना के तीन परियोजनाओं को लांच करेंगे। ये महत्वपूर्ण लांचिंग समारोह मुंबई में 28 सितंबर को किया जाएगा। गुरुवार, 19 सितंबर को रक्षा मंत्री बेंगलुरु में भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे।
नौसेना में शामिल होगा INS खांदेरी
INS खांदेरी फ्रांस ऑरिजन की स्कॉर्पियन श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन है। सबमरीन का नाम मराठा बलों के द्वीपीय किले के नाम पर दिया गया है। इसकी 17वीं सदी के अंत में समुद्र में मराठा बलों का सर्वोच्च अधिकार सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका थी। यह भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 75 का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट के तहत मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड फ्रांस के मैसर्स डीसीएनएस के साथ मिलकर छह पनडुब्बियों का निर्माण कर रहा है।