![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश बरेली
उन्होंने कहा कि अखिलेश को अपनी सरकार याद करनी चाहिए जिसमें सरेआम बेटियों को जुल्म का शिकार बनाकर मौत के घाट उतारा जाता था। बदायूं का कटरा कांड इस बात का गवाह है।...
बरेली- : प्रदेश के श्रम समन्वय एवं सेवायोजन विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आजम और चिन्मयानंद प्रकरण को लेकर दिए बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश को अपनी सरकार याद करनी चाहिए, जिसमें सरेआम बेटियों को जुल्म का शिकार बनाकर मौत के घाट उतारा जाता था। बदायूं का कटरा कांड इस बात का गवाह है। स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण पर बोले, निष्पक्ष कार्रवाई चल रही है। पीड़िता की बात सही है तो उसे इंसाफ मिलेगा। सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। सरकार या फिर संगठन का कोई दबाव नहीं है।
वह सोमवार देर रात को सर्किट हाउस पहुंचे थे। वहीं पत्रकारों से बातचीत की। नौकरियां होने मगर उत्तर भारत में दक्ष युवा न होने के बाबत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बयान पर वह बोले कि उन्होंने योग्यता के आधार पर नौकरी पाने की बात कही है। आजम पर दर्ज हो रहे मुकदमों के सवाल पर कहा कि इस मामले का सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। सपा सरकार में लोगों की जमीनों पर दिन रात कब्जे किए गए। उनपर हुए अत्याचार की सुनवाई कहीं नहीं हो रही थी। अब उन पीड़ितों की सुनवाई हो रही है। सपा सरकार में महिलाएं सड़कों पर नहीं निकल पाती थीं। गुंडे, माफिया पूरी तरह हावी थे। दुष्कर्म के बाद हत्या की करीब 50 घटनाएं सपा सरकार में हुई थीं। आरोप लगाया कि सपा ने गुंडों को प्रदेश लूटने का लाइसेंस दिया था। इससे पहले उन्होंने सेवायोजन विभाग के अधिकारियों से योजनाओं का हाल लेने के बाद संगठन पर स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा की।
क्या कहा था अखिलेश ने
13 सितंबर को रामपुर जाते समय बरेली में रुकने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार शाहजहांपुर में एक को बचा रही, रामपुर में दूसरे को फंसा रही। इशारा आजम खां और चिन्मयानंद पर था।