पूर्वजों का तर्पण करने गंगा तट पर बेटियां, अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री ने भी किया पिंडदान 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश कानपुर

गंगा किनारे घाट पर अजन्मी कन्याओं अमर शहीदों और दिवंगत देह रानियों की आत्मशांति के लिए महातर्पण का आयोजन।..

कानपुर:- गंगा नदी किनारे रविवार की सुबह सरसैया घाट पर युग दधीचि देहदान संस्थान के तत्वावधान में अजन्मी कन्याओं, अमर शहीदों और दिवंगत देह रानियों की आत्मशांति के लिए महा तर्पण का आयोजन किया गया। यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री ने भी बाबा का पिंडदान किया। संस्था के पदाधिकारियों ने आयोजन के क्रम में कुरीतियों का का भी पिंडदान करते हुए जनता को जागरूक करने का प्रयास किया।

महिलाओं के लिए बेहतर प्रयास

पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए लोग गंगा किनारे श्राद्ध कर्म कर रहे हैं। रविवार सुबह युग दधीचि देहदान संस्थान ने अलग प्रयास किया। संस्था ने गंगा किनारे सरसैया घाट पर अजन्मी कन्याओं, अमर शहीदों एवं दिवंगत देहदानियों का तर्पण एवं पिंडदान किया। यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की परिवारी पौत्री नंदिता मिश्रा ने दिवंगत बाबा को पिंडदान कर श्राद्ध कर्म पूरा किया।

उन्होंने कहा कि संस्थान ने इस प्रकार का आयोजन करके महिलाओं को अधिकार दिलाने का बेहतर प्रयास किया है। उनके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता, कर्नल प्रभा अवस्थी, डॉ अलका दीक्षित, डॉ सीमा श्रीवास्तव, मनीषा महेश्वरी, पुष्प लता मिश्रा, अंबिका श्रीवास्तव आदि महिलाओं ने भी पहली बार पूर्वजों को जलदान कर तर्पण किया। इस दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पूर्व सांसद एवं पूर्व मेयर जगत सिंह गौड़ भी मौजूद रहे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.