रेप के आरोपी मौलाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raj Bahadur's picture

RGANews

दिल्ली के गाजीपुर इलाके से बच्ची को अगवा और रेप करने के आरोपी मौलाना को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की बरामदगी के बाद से यह मामला गरमाया हुआ है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। इससे पहले गुस्साए लोगों ने मौलाना के अर्थला स्थित घर पर लोगों ने तोड़फोड़ की थी। बताया गया था कि मौलाना के घर पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी।

बंद मकान में घुसकर आरोपी युवको ने तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि 4 आरोपी फरार हो गए हैं। 

शुक्रवार सुबह अर्थला की नीलमणि कॉलोनी स्थित मौलाना के मकान पर आज सुबह 11 बजे 6 युवक पहुंच गए और सरियों से ताला तोड़कर मकान के अंदर घुस गए और घर में रखे के साथ तोड़फोड़ करने लगे। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ लिया है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी सिटी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

तोड़फोड़ करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। मौलवी के घर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

8 नामजद व 20 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मौलवी के घर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 8 नामजद तथा 20 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ और धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

विधायक ने योगी और राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

अर्थला के मदरसे में नाबालिग लड़की मिलने के मामले में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। विधायक ने कहा है कि यह मदरसा के नाम पर अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गया है। उन्होंने इलाके से पूर्व में कई लड़कियों के गायब होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

यह है मामला

रविवार सुबह दिल्ली के गाजीपुर से अगवा एक 11 वर्षीय बच्ची को दिल्ली पुलिस ने अर्थला के मदरसे से बरामद किया था। पुलिस साथ में मौलवी को भी ले गई थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। इससे कुछ हिन्दू संगठन नाराज है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.