वृंदावन में बोले कृषि मंत्री, उप्र ने पकड़ ली है विकास की राह

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ आगरा उत्तर प्रदेश

यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही पहुंचे बांकेबिहारी मंदिर।...

आगरा, जेएनएन। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बुधवार सुबह ठाकुर ,बांकेबिहारी मंदिर,वृंदावन में दर्शन कर पूजा अर्चना की। शाही ने कहा प्रदेश ने अब विकास की राह पकड़ ली है। पिछले ढाई साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जिस प्रकार प्रदेश का चहुमुंखी विकास हो रहा है, पिछले पंद्रह साल में नही हुआ। हाल ही में सरकार ने सूबे के अनेक शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का न केवल निर्णय लिया बल्कि धन भी आवंटित किया है।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए शाही ने कहा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों में सवा लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब साढ़े सात लाख मकान बनाये गए हैं। इसके अलावा विद्युत सौभाग्य योजना के तहत 60 लाख निःशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

किसानों की समस्या के सवाल पर शाही ने कहा प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान स्वावलंबी योजना के तहत 1 करोड़ 58 लाख किसानों को सम्मान निधि प्रदान की गई है। बावजूद इसके कोई किसान इस सम्मान से वंचित है तो उन्हें भी राशि प्रदान की जाएगी।

शाही ने बताया इस बार प्रदेश में खाद्यान्न का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। सरकार ने किसानों को खाद और यूरिया मुहैया करवाया। प्रदेश में धान की खरीद के लिए तीन हजार केंद्र बनाए जा रहे है। जिनपर धान की खरीद राशि 1600 से 1800 तय की जाएगी। किसानों के आंदोलन से सवाल पर कहा अब प्रदेश का किसान खुशहाल है। कुछ किसान विपक्षी दलों के बहकावे में आकर अगर आंदोलन करते हैं। तो इसे पृरे प्रदेश के किसानों का प्रतिनिधित्व नहीं माना जायेगा। 

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.