स्वामी चिन्मयानंद केस पर अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का बेटी बचाओ अभियान एक जुमला

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो भाजपा को दोहरे चरित्र वाली पार्टी और समय-समय पर जुमला छोडऩे वाला दल बताया है। ...

लखनऊ:- अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा की रंगदारी मांगने के मामले में बुधवार को गिरफ्तारी के बाद भाजपा विरोधी दल छात्रा के पक्ष में लामबंद हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो भाजपा को दोहरे चरित्र वाली पार्टी और समय-समय पर जुमला छोडऩे वाला दल बताया है।

सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय अखिलेश यादव ने छात्रा के पक्ष में ट्वीट किया है। उन्होंने भाजपा पर इसको लेकर कटाक्ष भी किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता के खिलाफ साहस दिखाते हुए आवाज उठाने वाली बेटी को ही एक अन्य मामले में जेल भेजकर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है।

Akhilesh Yadav✔@yadavakhilesh

भाजपा नेता के ख़िलाफ़ साहस दिखाते हुए आवाज़ उठाने वाली बेटी को ही जेल भेजकर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। आज देश की हर बेटी, बहन और माँ भाजपा के इस शर्मनाक कृत्य से दुखी है और लोग कह रहे हैं “देश में सब अच्छा है” — निंदनीय!

‘बेटी बचाओ’ भी आख़िरकार एक जुमला ही साबित हुआ।

5,640

9:04 am - 26 सित॰ 2019

Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता

2,212 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

आज देश की हर बेटी, बहन और मां छात्रा को जेल भेजने के भाजपा के इस शर्मनाक कृत्य से दुखी है और लोग कह रहे हैं 'देश में सब अच्छा है'। भाजपा का यह कृत्य तो बेहद ही निंदनीय है। भाजपा का 'बेटी बचाओ' भी आखिरकार एक जुमला ही साबित हुआ।

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.