![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य डॉ. फातिमा रामपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का उप चुनाव लड़ेंगी। कल तजीन के पर्चा खरीदने से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह चुनाव लड़ेंगी।...
लखनऊ:- मुकदमों से घिरे समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खां के गढ़ रामपुर में होने वाले उपचुनाव में सपा का कब्जा बरकरार रखने की जिम्मेदारी उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा पर होगी। आजम के सांसद चुने जाने से रिक्त रामपुर विधानसभा सीट पर सपा ने उनकी पत्नी डॉ.तंजीन फातमा को उम्मीदवार घोषित किया है। डॉ.तंजीन राज्यसभा की सदस्य हैं और संसद के उच्च सदन में उनका कार्यकाल 25 नवंबर, 2020 तक है। सपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को डॉ.तजीन समेत कुल छह प्रत्याशी घोषित कर दिए। इन्हें मिलाकर समाजवादी पार्टी ने 10 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं, जहां 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं।
पार्टी ने अपने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को घोसी से प्रत्याशी बनाया है। अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य रहे सुभाष राय को उम्मीदवार घोषित किया है। सपा ने इससे पहले 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में उन्हें जलालपुर से प्रत्याशी घोषित करने के बाद उनका टिकट काटकर दूसरे उम्मीदवार उतारे थे। सपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव और अयोध्या मंडल के प्रभारी गौरव रावत को बाराबंकी की जैदपुर सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।