पोषणयुक्त आहार खाओ, अच्छी सेहत पाओ

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश बदायूं

गिदो देवी महिला विद्यालय की एनएसएस की स्वयंसेवियों ने पोषण जनजागरूक...

बदायूं : गिदो देवी महिला विद्यालय की एनएसएस की स्वयंसेवियों ने पोषण जनजागरूकता रैली निकाली। घर-घर जाकर लोगों को पोषक तत्वों के बारे में बताते हुए कुपोषण मुक्त बनाने का आह्वान करके पोषक तत्व युक्त आहार खाओ सदैव अच्छी सेहत पाओ का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने कुपोषण के दुष्परिणाम, जागरूक होकर दें अपना योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती, डॉ. ममता वर्मा, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. अल्पना राजपूत ने पोषक तत्व, उनके उपयोग, एनीमिया के कारण व निवारण की जानकारी दी। कहा कि स्वस्थ व निरोगी काया के लिए संतुलित व पोषणयुक्त आहार की आवश्यकता होती है। बजरंग नगर में लोगों को स्वच्छता बरतने का संदेश दिया।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.