![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ झारखंड धनबाद झरिया
बीसीसीएल और जेआरडीए के अधिकारी झरिया मास्टर प्लान का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। समय काट रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दस साल में 5 हजार परिवारों का भी पुनर्वास नहीं किया जा सका है। ...
झरिया:- विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अग्नि व भू-धंसान प्रभावित लिलोरीपथरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दाैरान उन्होंने प्रभावित लोगों सो मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।
लिलोरीपथरा के लोगों का कहना था कि हम यहां जान हथेली पर रखकर रहने को मजबूर हैं। बीसीसीएल प्रबंधन व जेआरडीए प्रबंधन लोगों का पुनर्वास नहीं कर रहा है। आए दिन भू-धंसान व घरों में दरारें पड़ रही हैं। गैस से जीना मुश्किल हो गया है। इस पर रागिनी ने डीसी से मिलकर जेआरडीए की शिकायत करने और समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। रागिनी ने कहा कि लोगों के सुरक्षित पुनर्वास की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी।
रागिनी सिंह ने झरिया पुर्नवास के प्रति बीसीसीएल और पुनर्वास एजेंसी जेआरडीए पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झरिया पुनर्वास के लिए झरिया मास्टर प्लान तैयार है। लेकिन, बीसीसीएल और जेआरडीए के अधिकारी झरिया मास्टर प्लान का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारी सिर्फ समय काट रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दस साल में 5 हजार परिवारों का भी पुनर्वास नहीं किया जा सका है। मौके पर जग्गू राम, शंभू वर्मा, उपेंद्र सिंह, मनोज रवानी, स्वरूप भट्टाचार्य, बाबू जैना, अखिलेश सिंह, बप्पी बाउरी, रंजीत रवानी, सेलो पासवान आदि थे।