कटिहार में सड़क पर चढ़ा पानी, पटना में फूटा लोगों का गुस्‍सा

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बिहार पटना

Bihar Flood and Weather LIVE Updates बिहार में बाढ़ व जल जमाव के हालात में सुधार तो है लेकिन लोगों की परेशानियां अभी भी बरकरार हैं। राजधानी पटना के निचले इलाके तो नर्क बने हैं। ...

पटना:-बिहार में जबर्दस्त बारिश के बाद जलजमाव और बाढ़ की वजह से नारकीय जीवन जी रहे लोगों को अभी राहत नहीं मिल पा रही है। पीडि़तों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन भले ही पूरी ताकत से लगा हो, लेकिन तीन दिन बाद भी स्थितियां जस की तस बनी हुई हैं। सबसे बुरी स्थिति भागलपुर और पटना की है। भागलपुर के 265 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पटना नगर के जल-जमाव वाले इलाकों में तो अब महामारी का खतरा मंडराता दिख रहा है।

भारी बारिश, बाढ़ व जल-जमाव की आपदा की चपेट में बिहार के 97 प्रखंडों के 786 गांवों की 17.09 लाख आबादी आई है। पटना, भागलपुर, भोजपुर, नवादा, नालंदा, खगडिय़ा, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल और दरभंगा मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं। अब तक 42 लोगों मारे जाने और नौ के घायल होने की सूचना 

- पुनपुन नदी का जलस्तर में हो रही है वृद्धि। पुनपुन मुख्य बाजार सहित आसपास के इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी। जीवन अस्त-ब्यस्त। राहत-बचाव कार्य नहीं होनें से लोगों को आक्रोश।

- पटना के बिहटा में सोन नदी में डूबने से दरियापुर निवासी साधु शरण सिंह का 32 वर्षीय पुत्र रामबाबू सिंह की मौत हो गयी। उधर, फतुहा थाना क्षेत्र के जयनन्दन पुर गांव में धोवा नदी में एक युवक डूब गया।

- पटना के मनेर में जल-जमाव के कारण रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है। रसोई गैस के लिए वहां पानी में ही लाइन लगाकर ग्राहक इंतजार करते दिखे।

- कटिहार के सोनैली-कटिहार पथ पर पानी चढ़ने से आवागमन ठप। कदवा स्थित शिवगंज डायवर्सन पर बह रहा पानी। नाव से आर पार हो रहे हैं लोग।

- पटना में जल-जमाव के खिलाफ अगमकुआं के नंदलाल छपरा के पास लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा है। लोगों ने सड़कों को जाम कर दिया है। वे वहां आगजनी कर रहे हैं। बुद्धिजीवी कालोनी में भी जलजमाव का समाधान नहीं होने पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आज लगातार दूसरे दिन दशरथा  के नजदीक सड़क जाम कर हंगामा किया।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.