
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश बदायूं
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर डीएम दिनेश कुमार सिंह एवं एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने तहसील सहसवान में बुजुर्गों को सम्मानित किया।...
बदायूं : अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर डीएम दिनेश कुमार सिंह एवं एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने तहसील सहसवान में बुजुर्गों को सम्मानित किया। डीएम व एसएसपी ने कहा कि अपने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने एवं उनके संबंध में चितन करना आवश्यक होता है। आज का वृद्ध समाज से कटा रहता है और सामान्यता इस बात से सर्वाधिक दुखी है कि जीवन का इतना अनुभव होने के बावजूद कोई उनकी राय न तो लेना चाहता है और न ही उनकी राय को महत्व देता है। वृद्ध समाज को इस दुख और कष्ट से छुटकारा दिलाना आज की सबसे बड़ी जरुरत है। डीएम ने सभी युवाओं को बुजुर्गाें को सम्मान देने की शपथ दिलाई।