खनन घोटाला में नामजद आइएएस अफसर अभय सिंह पर मामा ने लगाया मारपीट का आरोप, प्रापर्टी का मामला

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ प्रतापगढ़

विवादित आइएएस अधिकारी अभय सिंह और उनके मामा भाजपा नेता रवि सिंह के बीच गुरुवार देर रात शहर के राजधानी होटल में प्रापर्टी को लेकर मारपीट हो गई।...

प्रतापगढ़:- अखिलेश यादव सरकार में खनन घोटाला में नामजद आइएएस अफसर अभय सिंह लगातार विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। ताजा मामला मामा से मारपीट का है। मामा का आरोप है कि अभय सिंह ने प्रतापगढ़ में गुरुवार देर रात उनसे होटल में काफी मारपीट की है।

विवादित आइएएस अधिकारी अभय सिंह और उनके मामा भाजपा नेता रवि सिंह के बीच गुरुवार देर रात शहर के राजधानी होटल में प्रापर्टी को लेकर मारपीट हो गई। भाजपा नेता रवि सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भांजे अभय सिंह व उनके गुर्गों ने देर रात उनके साथ मारपीट की। रवि सिंह ने गुरुवार की देर रात में नगर कोतवाली में तहरीर दी। उनका आरोप है कि अभय सिंह के दबाव के कारण अभी मुकदमा कायम नहीं हुआ है। उधर अभय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। अभय सिंह बुलन्दशहर के डीएम रह चुके हैं और अवैध खनन मामले में सीबीआइ उनके यहां छापे भी मार चुकी है।

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.