![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
लंबे समय से चला आ रहा है दो परिवारों के बीच विवाद। मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्यौंहई की घटना।...
आगरा:- मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्यौंहई में रविवार को मूछों की लड़ाई में एक बार फिर कट्टे तमंचे गरज उठे। कई राउंड गोलियां दागी गईंं। दो बालकों समेत आधा दर्जन घायल हो गए। गांव में संघर्ष को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
दरअसल गांव ब्यौंहई में निवासी देवो और भगवान सिंह के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। एक दूसरे के खिलाफ कई मुकदमा भी दर्ज है। सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। पथराव और फायरिंग भी हुई। छर्रे लगने से आठ वर्षीय देवेंद्र और दस वर्षीय शैलेंद्र घायल हो गऐ, जबकि शिवराम के भी पैर में गोली लगी हैं। वहीं दूसरी तरफ राजू, सतीश और गायत्री देवी भी घायल हुए हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर रवि त्यागी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। दोनों के बीच मूंछों की लड़ाई बताई जा रही है।