अनुशासनहीन विधायक अदिति सिंह अब कांग्रेस की स्टार प्रचारक, विधानसभा उप चुनाव में करेंगी प्रचार

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

कांग्रेस ने पार्टी लाइन के खिलाफ एक ओर अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और दूसरी ओर उनका पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची में भी शामिल कर लिया है। ..

लखनऊ:-उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ फिर से मजबूत कर 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी कांग्रेस लगातार यू टर्न लेने पर मजबूर है। ताजा मामला रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह का है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में पार्टी लाइन के खिलाफ शामिल होने पर कांग्रेस ने एक ओर अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और दूसरी ओर उनका पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची में भी शामिल कर लिया है। 

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में अदिति सिंह का नाम शामिल किया है। पार्टी लाइन के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में शिरकत करने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को उपचुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस सत्र में जाने कि लिए हाल ही में कांग्रेस ने अदिति को कारण बताओ नोटिस भेजा था और अब स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।युवा विधायक ने चंद रोज पहले पार्टी के खिलाफ अपने तेवर दिखाए थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के मामले में अब कांग्रेस बैकफुट पर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी ने इसका विरोध किया था तो कांग्रेस ने इस सत्र में शामिल न होने के लिए विधायकों को व्हिप जारी किया था। इसके बाद भी रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह विधानसभा पहुंचीं। उनके सत्र में जाने पर पार्टी में काफी बवाल भी हुआ रायबरेली में अदिति सिंह को पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध भी झेलना पड़ा। इसके बाद पार्टी ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर दो दिन के अंदर जवाब भी मांगा। अदिति सिंह के इस नोटिस जवाब देने की समयसीमा रविवार को खत्म हो चुकी है। अब विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें शामिल किया गया है। कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनावों के लिए के स्टार प्रचारकों की सूची में अदिति सिंह का नाम शामिल किया है। सूची अदिति सिंह के दो अक्टूबर को चले विशेष विधानसभा सत्र से पहले तैयार की गई थी।  

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.