पूर्व सीएम हरीश रावत गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड

पूर्व सीएम हरीश रावत गर्दन और कमर में दर्द की शिकायत के बाद मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सभी जांच रिपोर्ट डॉक्टरों ने सामान्य बताई हैं। ...

देहरादून:-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत रविवार रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें करीब ढाई बजेमैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में भारीपन व चक्कर आया था। अस्पताल में उनकी ईसीजी, ईको, अल्ट्रासाउंड, एमआरआइ व बीपी आदि की जांच की गई। सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एके सिंह व सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. एके सिंह के अनुसार उनकी सभी जांच सामान्य हैं। उन्हें 24 घंटे के लिए सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया है। 

बताया कि उन्हें वर्टिगो की दिक्कत है। जिसमें गर्दन हिलाने पर चक्कर आते हैं। दो चार दिन आराम के बाद यह समस्या ठीक हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।

उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह व वित्त सचिव अमित नेगी भी उनके साथ मौजूद थे। इसके अलावा विधायक पुष्कर सिंह धामी, गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व दर्जाधारी सुशील राठी, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, आरपी रतूड़ी समेत कई अन्य नेताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। 

हरीश रावत बोले, मैं अब ठीक 

हरीश रावत ने अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वह ठीक हैं और डॉक्टरों ने बीमारी का पता लगा लिया है। वह एक-दो दिन में फिर जनता की सेवा में हाजिर होंगे। उन्होंने लोगों को चिंता न करने व अस्पताल आकर परेशान न होने की अपील की। 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.