आप भी रहें सचेत, पुलिस वाले बनकर महिला के जेवरात ले भागे बदमाश

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा

बिल्लोचपुरा पर बाइक सवार शातिर महिला से सोने की चूडियां और दो अंगूठी ले गए। शहर में बढ़ रहीं टप्पेबाजी की वारदातें। ..

आगरा:-शहर में इस समय गैंग सक्रिय है। जो महिलाओं को अकेला देखकर झांसे में लेकर उनके जेवरात उतरवा रहा है। ये शातिर पुलिस की वर्दी में आते हैं इसलिए आपको भी सचेत रहने की जरूरत है। मदिया कटरा मार्ग बिल्लोचपुरा पर मंगलवार को महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। पुलिसवाले बनकर शातिर उसकी सोने की चूडियां, दो अंगूठी लेकर भाग गए।

सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी सेक्टर सात निवासी 55 वर्षीय मुन्नी देवी जैन के भाई डॉ. बीके अग्रवाल लंगड़े की चौकी पर रहते हैं। दशहरा पूजा पर मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे वह भाई का तिलक करने आ रही थीं। मदिया कटरा पर बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार दो लोगों ने रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए ऑटो चालक संजय को हड़काने लगे।

मुन्नी देवी से कहा कि तीन दिन पहले यहां पर हत्या और लूट हो गई थी। उनसे सोने की दोनों चूड़ी और दोनों अंगूठी उतारकर पर्स में रखने की कहा। इस बीच एक शातिर ने ऑटो चालक को कागज देते हुए उससे अपना-पता लिखकर देने की कहा। मुन्नी देवी ने आभूषण उतारे तो बाइक सवारों ने उन्हें एक कागज में लपेट लिया और वैसा एक कागज उन्हें वापस कर दिया। जाते-जाते बाइक सवार बदमाशों ने मुन्नी देवी के कुंडल खींचने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर दोनों युवक मदिया कटरा की ओर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मदिया कटरा में सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। मगर सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये डॉयलाग सुनते ही हो जाएं सावधान

शहर में इस साल टप्पेबाजी की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले महीने समाजसेवी और दो सर्राफ भी गैंग के शिकार हो गए थे। दीपावली के मद्देनजर गिरोह अधिक सक्रिय हैं। ये हैं डॉयलाग-

  • बाइक सवार युवक पुलिसवाले बनकर आपको रोकें, कहें कि आगे हत्या और लूट हो गई है।
  • जेवरात या सोने की चेन आदि उतारकर पर्स में रखने की कहें।
  • आपके चेन या अंगूठी उतारते ही उसे अपने हाथ में लेकर कागज में रखने की कोशिश करें।
  • यदि आप ऑटो या रिक्शे पर हैं तो चालक को उसका नाम-पता लिखकर देने को कहें।  
News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.