RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल पहुंच चुकी हैं। समारोह 11 अक्टूबर का है। ...
आगरा:- तय समय से करीब सवा घंटा देरी से प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आगरा पहुंच चुकी हैं। खेरिया एयरपोर्ट से वे सीधे सर्किट हाउस पहुंची। यहां सुरक्षाबलों ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल 11 अक्टूबर को होने वाले आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए यहां आई हैं।
बुधवार करीब साढ़े चार बजे प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आगरा आई हैं। वे तीन िदिन यहां रुकेंगी। 11 अक्टूबर को दीक्षा समारोह में शामिल होने के बाद वे फीरोजाबाद रवाना होंगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा होंगे। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंद बेन पटेल करेंगी। वे 10 अक्टूबर को ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करेंगी। 11 अक्टूबर को विवि के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी, वे विवि का निरीक्षण भी कर सकती हैं
बता दें कि राज्यपाल के आगमन को लेकर राज भववन के कर्मचारियों ने यहां पहले ही चार्ज संभाल लिया था। सर्किट हाउस में रसोइये भी लखनऊ से आए हैं। यहां उनके लिए अलग िकिचन तैयार की गई है। राज्यपाल अपनी देखरेख में ही खाना तैयार करवाती हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कराई फॉगिंग
राज्यपाल के तीन दिवसीय कार्यक्रम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को ही सर्किट हाउस और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में फॉगिंग करा दी थी । जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जलभराव वाले स्थानों पर फॉगिंग करने के साथ सफाई रखने के निर्देश दिए।