पदभार संभालने बस से लखनऊ पहुंचे कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

जमीनी और साधारण कार्यकर्ता की अपनी छवि बरकरार रखने के लिए कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रोडवेज बस में सवार होकर राजधानी लखनऊ पहुंचे।...

लखनऊ:- फिल्म अभिनेता व राज्यसभा सदस्य राज बब्बर के स्थान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के लिए अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे हैं। जमीनी और साधारण कार्यकर्ता की अपनी छवि को वह प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी बरकरार रखना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं को यही संदेश देने के लिए वह गोरखपुर से रोडवेज बस में सवार होकर राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं।

अमूमन कोई अहम पद मिलने पर राजनेता दिल्ली पहुंचकर हाईकमान का आशीर्वाद लेते हैं, फिर वापसी पर उनके स्वागत कार्यक्रम होते हैं, ले लेकिन अजय कुमार लल्लू अपने गृह जिले कुशीनगर से आ रहे हैं। हालांकि उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर रखी थी। सबसे पहला उनका स्वागत पॉलीटेक्निक चौराहे पर किया गया। इसके बाद जीपीओ पर वह महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।

राज बब्बर की जगह उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं अजय कुमार

उत्तर प्रदेश में फिर से खड़ा होने की कोशिश के क्रम में कांग्रेस ने सात अक्टूबर को राजबब्बर की जगह प्रदेश की कमान अजय कुमार लल्लू को सौंप दी है। आराधना मिश्रा 'मोना' को अजय कुमार की जगह विधायक दल का नेता बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश इकाई को भी नया रूप दिया है। इसमें चार उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 24 सचिवों को शामिल किया गया है। अजय दो बार से कुशीनगर जिले की तमकुईराज विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति संगठन पुनर्गठन का ही प्रयास माना जा रहा है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.