गांधी संकल्प पदयात्रा निकाल दिया संदेश। मंडी समिति अंडरपास का भी किया शिलान्यास।...
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
आगरा:- सिने तारिका व सांसद हेमामालिनी ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए देश को स्वच्छ बनाना है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान का सारथी बनना है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथिन पर्यावरण के लिए खतरा हैं। इनसे हमें बचना है।
वह शनिवार को मथुरा के कोसीकलां में गांधी संकल्प यात्रा को संबोधित कर रही थीं। दोपहर में वह गांधी पार्क पहुंचीं। यहां महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यात्रा निकाली। यहां लोगों से कहा कि शहर और वातावरण को स्वच्छ रखने का दायित्व हमारा और आपका है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को नष्ट होने में बहुत समय लग जाता है। इसका हमारे स्वास्थ्य और वातावरण के लिए हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। वह शहर की गलियों में घूमीं, तो उनके साथ भीड़ जुटी। घर की छतों पर भी लोग उन्हें देखने के लिए जुटे रहे। गांधी पार्क से वे पुराना जीटी रोड, घंटाघर, मुख्यबाजार समेत पूरे शहर में पदयात्रा घूमी। करीब तीस मिनट तक चली यात्रा के दौरान सांसद ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने का संकल्प दिलाया। यात्रा बल्देवगंज चौराहा पर समाप्त हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष तरुण सेठ, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी ने कहा कि भाजपा ने इस पदयात्रा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित किया है। यात्रा में पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, राजेंद्र रुहेला, धर्मवीर शर्मा, परेश शर्मा, राजपाल, गोकुलचंद खंडेलवाल, महेश, अशोक बठैनिया, सतवीर सांगवान, हुकम अग्रवाल मौजूद रहे।