उत्‍तराखंड: विधायक राजकुमार ठुकराल को भाजपा ने भेजा नोटिस

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तराखंड देहरादून

रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल का विवादित वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में पार्टी ने विधायक ठुकराल को नोटिस जारी कर उनसे सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।...

देहरादून:- लगता है भाजपा सरकार और संगठन का अपने विधायकों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। पार्टी विधायकों के एक के बाद एक सामने आ रहे विवादित बोल इसकी तस्दीक करते हैं। रायपुर क्षेत्र से विधायक उमेश शर्मा काऊ के सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो के प्रकरण की आंच अभी मंद भी नहीं पड़ी थी कि अब रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल का विवादित वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में पार्टी ने विधायक ठुकराल को नोटिस जारी कर उनसे सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही विधायक के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इससे भाजपा का कोई संबंध नही है।

अपने ही विधायकों के विवादित बोल भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के मध्य छिड़ी जुबानी जंग ने मर्यादा की सीमा लांघ दी थी। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाने पर इस प्रकरण का पटाक्षेप हुआ। हाल में पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का ऑडियो वायरल हुआ। 

इसी बीच ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर का भी विवादित वीडियो सोशल मीडिया में उछला। राठौर के स्पष्टीकरण के बाद उन्हें तो राहत मिल गई थी। जबकि विधायक काऊ के ऑडियो मामले में पार्टी का निर्णय लंबित है। अब रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल के सोशल मीडिया पर वायरल विवादित वीडियो ने पार्टी की पेशानी पर बल डाल दिए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार विधायक ठुकराल द्वारा वीडियो में जो कहा गया, वे विधायक के अपने विचार हो सकते हैं, भाजपा का इनसे कोई संबंध नहीं है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.