टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बदायूं देहगवा

टेंपो ने पीछे से एक बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिसमे एक दस माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।...

 दहगवां : टेंपो ने पीछे से एक बाइक सवार में टक्कर मार दी। जिसमे एक दस माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना स्थल से चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो अपने कब्जे में ले लिया। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव समसपुर कूबरी निवासी प्रकाश अपने पुत्र विजेंद्र, पुत्रवधु रेशमवती व दस माह का नाती नितेश के साथ शनिवार को बाइक से सहसवान दवा लेने जा रहे थे। उस्मानपुर पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जैसे ही बाइक को मोड़ा पीछे से आए टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार बाइक लेकर गिर पड़ा। बाइक पर बैठी महिला के हाथों से नितेश छूटकर दूर जा गिरा और प्रकाश बाइक के नीचे दब जाने से गंभीर रुप से घायल हो गए, लेकिन मासूम नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना थाना जरीफनगर पुलिस को दी। इधर, चालक टेंपो में घायल प्रकाश को लेकर दहगवां आ रहा था कि दहगवां स्टैंड पर आते ही चालक टेंपो को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर थाने ले आई वहीं घायल को नजदीक के अस्पताल दहगवां में भर्ती कराया। पीड़ित ने टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मासूम की मौत पर मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.