उद्योगपति राहुल बजाज ने RSS संस्थापक के स्मारक का किया दौरा, हेडगेवार स्मृति मंदिर में चढ़ाए फूल

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ नागपुर महाराष्ट्र

उद्योगपति राहुल बजाज शनिवार को नागपुर के महानगर संघचालक राजेश लोया व अन्य पदाधिकारियों के साथ आरएसएस संस्थापक के स्मारक आए हुए थे।...

नागपुर:- मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक 'हेडगेवार स्मृति मंदिर' का शिष्टाचार दौरा किया। यह स्मारक महाराष्ट्र के नागपुर के रेशिमबाग में स्थित है। हालांकि, वह पास ही में महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय नहीं गए।

मालूम हो कि अपनी राय बेबाकी के साथ रखने वाले बजाज ने साल की शुरुआत में संघ मुख्यालय की तरफ से संघ नेतृत्व के दौरे के लिए दिए गए आमंत्रण को ठुकरा दिया था।

हेडगेवार स्मृति मंदिर में चढ़ाए फूल
संघ के एक पदाधिकारी ने बताया, बजाज शनिवार को नागपुर के महानगर संघचालक राजेश लोया व अन्य पदाधिकारियों के साथ यहां आए थे। उन्होंने हेडगेवार स्मृति मंदिर में फूल चढ़ाए। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, 'यह एक शिष्टाचार दौरा था। मैंने बजाज को स्मारक के दौरे के लिए आमंत्रित किया था। कहा था कि जब कभी वह नागपुर के आसपास हों तो यहां आएं। चूंकि वह पड़ोसी वर्धा जिले में थे तो यहां भी आए। यह एक अनौपचारिक निमंत्रण था।'

गौरतलब है कि डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना विजयादशमी (दशहरा) के मौके पर वर्ष 1925 में की थी। इसका उद्देश्य ¨हदू समाज को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से संगठित करना था।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.