भाजयुमो ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का जन्मदिन मनाया

Raj Bahadur's picture

RGANews

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। भाजयुमो ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। साथ ही भट्ट की लंबी उम्र के लिए भगवान बागनाथ से प्रार्थना की। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने भगवान से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की लंबी उम्र की मनौती मांगी। उसके बाद कार्यकर्ता सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी वार्डोँ में जाकर मरीजों को केला, संतरा, अनार, सेव आदि फल वितरित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष परिहार ने कहा कि प्रंचड जीत के नायक, संगठन के शिल्पी, संगठन के हंसमुख, मृदुभाषी, युवाओं के हृदय सम्राट उत्तराखंड के भाजपा मुखिया प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के दिशा-निर्देश पर संगठन काम कर रहा है। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज ओली, राजकुमार मेहता, सुनील भंडारी, गौरव दास, धीरेंद्र परिहार, मनोज बचखेती, मनोज लोहनी, मुन्ना पांडे, कमल खेतवाल, अंकित नगरकोटी आदि मौजूद थे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.