RGA न्यूज़ बिहार बांका
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छात्राओं ने काला झंडा दिखाया। काला झंडा का मामला सामने आते ही सुरक्षा में लगे प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों में खलबली मच गई। जानें क्या हुआ।...
बांका:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छात्राओं ने काला झंडा दिखाया। काला झंडा का मामला सामने आते ही सुरक्षा में लगे प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं, पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया। पुलिस ने गुस्से में स्कूल के हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया और उनके साथ मारपीट भी की। इससे बात बनने के बजाय और बिगड़ गई। काला झंडा दिखाने वाली छात्राएं धरने पर बैठ गयीं। बाद में डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बांका के बेलहर पहुंचे थे। वे उपचुनाव को लेकर सभा को संबोधित करने के लिए गए हुए थे। इसी बीच, बेलहर के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का कोड निरस्त होने के विरोध में स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाया। छात्राएं मुख्यमंत्री से अपनी मांग पूरी करने को कह रहे
जानकारी मिलते ही वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्कूल के हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया और उनके साथ मारपीट की। स्कूल की छात्राओं ने कहा कि उनके स्कूल का कोड कैंसिल कर दिया गया है। साथ ही स्कूल में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। छात्राएं अपनी प्रॉब्लम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करना चाहती थीं। लेकिन पुलिस जवानाें के नहीं जाने देने के कारण ही छात्राओं ने मजबूर होकर काला झंडा दिखाया।
भभार, काला झंडा का मामला आते ही पुलिस व प्रशानिक खेमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया। उनके साथ मारपीट की। छात्राओं ने बताया कि इसके विरोध में वे सब धरने पर बैठ गईं। बाद में डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद हेडमास्टर के छोड़ा गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।