![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ चंडीगढ़
Haryana Election 2019 Voting LIVE हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब तक 20.25 फीसद वाेटिंग हुई है। भिवानी में 21.64 वोटिंग और रेवाड़ी 17.24 फीसद वोटिंग हुई है। ...
चंडीगढ़:- Haryana Election 2019 Voting LIVE आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और राज्य में नई विधानसभा के लिए मतदान जारी है। राज्य में अब तक 20.25 फीसद वोटिंग हुई है। अभी मतदान में भिवानी सबसे आगे है। इसके बाद रेवाड़ी का नंबर है। मतदान ठीक सात बजे शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है। कई जगहाें पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ है। सिरसा के रानियां में मतदान कर्मियों व एजेंटों में विवाद हो गया।
11.24 AM: हरियाणा में अब तक 20.25 फीसद वोटिंग हुई है।
11.15 AM: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने पैतृक गांव सांघी में परिवार के साथ मतदान किया। उनके पुत्र और पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी सांघी में मतदान किया।
10.55 AM: राज्य में अब तक 11.30 फीसद वोटिंग हुई है। सबसे अधिक वोटिंग भिवानी में हुई है। यहां अब तक 21.64 वोटिेंग हुई है। रेवाड़ी में 17.24 फीसद वोटिंग हुई है। मेवात में 16.15 फीसद मतदान हुआ है। चरखी दादरी में 16.25 फीसद मतदान हुआ है।
पंचकूला- 10.33 प्रतिशत
अंबाला- 13.40 प्रतिशत
यमुनानगर- 6.92 प्रतिशत
कुरुक्षेत्र- 9.72 प्रतिशत
कैथल- 13.73 प्रतिशत
करनाल- 12.64 प्रतिशत
पानीपत- 7.70 प्रतिशत
सोनीपत- 9.84 प्रतिशत
जींद- 13.12 प्रतिशत
फतेहाबाद- 11.80 प्रतिशत
सिरसा- 13.02 प्रतिशत
हिसार- 11.00 प्रतिशत
भिवानी - 21.64 प्रतिशत
रोहतक- 9.80 प्रतिशत
झज्जर- 8.36 प्रतिशत
महेंद्रगढ़- 6.64 प्रतिशत
रेवाड़ी- 17.24 प्रतिशत
गुरुग्राम- 6.40 प्रतिशत
फरीदाबाद- 9.30 प्रतिशत
मेवात- 16.15 प्रतिशत
पलवल- 8.88 प्रतिशत
चरखी दादरी- 16.25 प्रतिशत
10.45 AM: हरियाणा में धीरे-धीरे मतदान में तेजी आ रहा है। अभी तक राज्य में 10.11 फीसद वोट पड़े हैं। सबसे अधिक वोटिंग भिवानी में हुई है। यहां अब तक 21.64 वोटिेंग हुई है। रेवाड़ी में 17.24 फीसद वोटिंग हुई है। मेवात में 16.15 फीसद मतदान हुआ है।