मेट्रो में गले में बांहे डाले जोड़े को नीचे उतार भीड़ ने पीटा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Raj Bahadur's picture

RGANews

 जोड़े के साथ मारपीट करते लोग

कोलकाता मेट्रो में सफर कर रहे एक जोड़े के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जोड़े के साथ मारपीट करने वाले लोगों में उम्रदराज यात्री थे। बताया जा रहा है कि पहले तो जोड़े की यात्रियों के साथ बहस हुई, फिर दम दम मेट्रो स्टेशन आने पर भीड़ ने जोड़े को मेट्रो से नीचे उतारा और उनके साथ मारपीट की। उसके बाद कुछ लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया। हालांकि, मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस मामले से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेट्रो में काफी भीड़ थी। भीड़ से बचने के लिए वह जोड़ा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित जगह में खड़े थे। महिला को दूसरों से बचाने के लिए लड़का उसके कंधे पर अपना हाथ रखे हुए थे। इसके बाद मेट्रो में सवार यात्रियों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने जोड़े से कहा, 'आप लोग पब में क्यों नहीं चले जाते,' या 'आप लोग कोई रूम बुक करा लीजिए'। इस तरह की टिप्पणी सुनने के बाद जोड़े की मेट्रो में सवार यात्रियों से बहस हो गई।  वहीं दम दम स्टेशन के बाद तख्तियां लेकर कुछ लोग प्रदर्शन करने भी पहुंचे हैँ। प्रदर्शनकारी इस मामले में आरोपी लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.