![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश बदायूं
त्योहार के दिनों में बाजार में नो एंट्री व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब केवल दो पहिया वाहन ही बाजार के भीतर जा सकते हैं।...
बदायूं : त्योहार के दिनों में बाजार में नो एंट्री व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब केवल दो पहिया वाहन ही बाजार के भीतर जा सकते हैं। इनके अलावा ई रिक्शा, टेंपो या चौपहिया वाहन की घुसपैठ पर रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था गोवर्धन पूजा के दिन तक लागू रहेगी। घंटाघर, नेहरूचौक, टिकटगंज चौराहा, सुभाष चौक से बाजार को जाने वाली सड़क पर इन वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद किया जा चुका है। अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल भी बाजार की सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया है।वहीं, सराफा बाजार सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। दिवाली के दौरान अप्रिय घटना न होने पाए, इसके लिए ड्रोन से भी पूरे बाजार की निगरानी होगी।
बाजार की सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। निगरानी लगातार की जा रही है दिन और रात की निगरानी को अलग से पुलिस तैनात की जा चुकी है। नो एंट्री का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी सिटी