पिथौरागढ़ जा रही ITBP की बस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत, दो की हालत गंभीर

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज देहरादून

बुधवार को मुनस्यारी से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा आइटीबीपी की बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बस के खाई में गिरते ही दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सुबह थल मुनस्यारी मार्ग पर गिरगांव बनिक के पास हुआ। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई से शवों का निकालने का काम शुरू किया।

आईटीबीपी सूत्रों के मुताबिक, वाहन में चार लोग सवार थे। इनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद दो घायलों को पिथौरागढ़ अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

मृतक-घायलों की सूची

मृतक-
हवलदार त्रिभुवन सिंह देवली (52) पुत्र चंद्र सिंह निवासी वल्थी- मुनस्यारी
सिपाही घामा राम (28) निवासी राजस्थान

घायल
सिपाही धनी चंद (26) पुत्र लच्छी चंद निवासी बरम धारचूला
सिपाही नरेंद्र सिंह  (27) निवासी झुनझुनू राजस्थान

जानकारी के मुताबिक घायलों को हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ लाया जा रहा।

               (इलाज के लिए ले जाते पीड़ितों को) 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.